निशक्तजनों को सशक्त बनाना पहला मानवीय कर्तव्य - राज्यपाल कलराज मिश्र

निशक्तजनों को सशक्त बनाना पहला मानवीय कर्तव्य - राज्यपाल श्री कलराज मिश्र



अजमेर, 8 फरवरी। राजस्थान के राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा कि दिव्यांगों में विलक्षण प्रतिभाएं होती है। इन्हें सशक्त बनाना हमारा पहला मानवीय कर्तव्य है।


राज्यपाल ने यह बात शनिवार को ब्यावर में स्कूटी वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। समारोह राजसमंद सांसद दीया कुमारी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रिसेंस दीया कुमारी फाउंडेशन और महाराजा सवाई मानसिंह म्यूजियम ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया था। समारोह में 25 दिव्यांगों को स्कूटी का वितरण किया गया।


राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा कि दिव्यांगों में विलक्षण प्रतिभा होती है। वे अपनी अन्दर की अनन्त शक्ति को केन्दि्रत करके कार्य करते है। इससे उनकी कार्यक्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि हो जाती है। दिव्यांगों को विकलांग कहना हीनता का भाव पैदा करता है। दिव्यांग शब्द के प्रयोग से व्यक्ति से अपनतत्व का बोध होता है।


उन्होंने कहा कि कृष्ण भक्ति में लीन सूरदास जी ने अपनी प्रतिभा के बल पर नया मुकाम प्राप्त किया। वर्तमान में दिव्यांग अपनी योग्यता के बूते उच्च पदो पर पदस्थापित है। समाज का यह कर्तव्य है कि दिव्यांगों की कमजोरियों को दूर करने के लिए स्वस्थ वातावरण का निर्माण करें। इस प्रकार उनकी प्रतिभा का उपयोग देश को आगे बढ़ाने में किया जा सकेगा। उनकी प्रतिभाओं को अवसर मिलने से वे नए रिकॉर्ड स्थापित कर सकते है।


श्री मिश्र ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि देवरिया क्षेत्र में गरीबी तथा अन्य कारणों से काफी संख्या में दिव्यांग थे। उनके उपचार के लिए कई बार शिविर लगाए गए। इससे उनके जीवन स्तर में बदलाव आया। दिव्यांगों की सेवा भगवत सेवा है। इस प्रकार के कार्य करके हमे गौरव का अनुभव होना चाहिए।


समारोह में राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने कहा कि समाज का कोई भी वर्ग कमजोर है तो उसकी मदद करके बराबरी पर लाना पूण्य कार्य है। दिव्यांगों को सुविधाएं एवं अधिकार दिलाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। सरकार दिव्यांगों को सशक्त बनाने के लिए प्रयासरत है। इन्हें दया के स्थान पर स्नेह और सम्मान की आवश्यकता है।


ब्यावर के विधायक श्री शंकर सिंह रावत ने भी समारोह को संबोधित किया। ब्यावर नगर परिषद के सभापति श्री नरेश कनौजिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


समारोह में राज्यपाल द्वारा संविधान की प्रस्तावना एवं कर्तव्यों का वाचन करवाया गया। स्थानीय लोक कलाकारों ने हापू चौहान के दल ने लोक नृत्य की प्रस्तुति दी।


इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रगतिनिधिगणमान्य नागरिकसमाजिक कार्यकर्तादिव्यांगजन एवं ग्रामीण उपस्थित थे।


हैलिपैड पर की अगुवानी


इससे पूर्व राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के श्री सीमेंट हैलिपैड पर पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी अगुवानी की। उनकी अगुवानी में पुलिस महानिरीक्षक श्री संजीब नार्जरीजिला कलक्टर श्री विश्व मोहन शर्माजिला पुलिस अधीक्षक कु. राष्ट्रदीपअतिरिक्त संभागीय आयुक्त श्री सत्तार खानब्यावर के उपखण्ड अधिकारी श्री जसमीत सिंह संधुअतिरिक्त जिला कलक्टर श्री हीरालाल मीणा सहित श्री सीमेंट के प्रतिनिधि उपस्थित थे।